भुंतर में सजा भंडारा, उमड़े श्रद्धालु

Update: 2026-06-18 12:08 GMT
Manali. मनाली। देवता बालकमहेश्वर स्थान भुंतर में बुधवार को 19वें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवता के दर्शन किए तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जय बालकमेहेश्वर कमेटी भुंतर द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: दस बजे देवता बालकमहेश्वर के स्वागत एवं आगमन के साथ हुआ। इसके उपरांत सुबह 11बजे विधिवत पूजन-अर्चर्ना किया गया। दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति संपन्न हुई, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा
आरंभ किया गया।

भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा तथा भक्तों ने देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
Tags:    

Similar News