Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राजधानी के जाखू में रिमोट का बटन दबा कर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पूतलों का दहन किया। इस दौरान जाखू मंदिर परिसर में हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ी। जानकारी के अनुसार सीएम सुक्खू मंगलवार को अपनी पत्नी कमलेश कुमार के साथ जाखू स्थित हुनमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और विधायक हरीश जनारथा भी उनके साथ रहे। पर्व पर दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्नी संग हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन भी किया। इस मौके पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षद अतुल गौतम, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर और गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे। सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से हिमाचल आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परम्परा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।
Tags: