सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने जमाया रंग

Update: 2024-05-09 11:59 GMT
सैंज। एनएचपीसी द्वारा स्थापित सैंज के केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल विनीता परशीरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदोपरांत छात्रों ने देवी सरस्वती का आह्वान किया। केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या विनीता परशीरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विभिन्न स्तरों पर छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और मेधावी छात्रों को शैक्षणिक, खेल और पाठ्यतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
पुरस्कर वितरण के बाद छात्रों ने संगीत शिक्षक नरेंद्र सिंहमार के निर्देशन में राजस्थानीए हरियाणवी, पहाड़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया और प्राथमिक विभाग के गुजराती नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उनकाम मार्गदर्शन भी किया। केंद्रीय विद्यालय में स्थापित रमन सदन को प्रथम व अशोका सदन को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि पुस्तकालय में हरित क्रांति लाने के लिए पलदेन दोरजे को सम्मानित किया गया। संगीत में अर्नब, निखिल, आनंद, शिवांश, अरमान, दिव्यांश व आदर्श को उत्कृष्ट अवार्ड प्रदान किया गया।
Tags:    

Similar News