आपदा में हिमाचल के साथ खड़े रहे प्रधानमंत्री

Update: 2024-05-20 09:30 GMT
नादौन। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की देहरा व नादौन विधानसभा में एक दर्जन से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा को जिताने व फिर मोदी जी को पीएम बनाने की अपील की। सभाओं को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब मदद मांगने वाला नहीं, मदद देने वाला देश बना है। कोरोना महामारी के समय जहां एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जनता की मदद के लिए सडक़ों पर थे तो कांग्रेस के कार्यकर्ता घरों में दुबके थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के समय भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कोविड वॉरियर बनकर समाज सेवा कर रहा था, जिससे असंख्य जानें बचीं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग उस समय अपने घरों में दुबके हुए थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने कोरोना महामारी के दौरान अपने निजी प्रयासों से 10.3 करोड़ से हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाईं।

अनुराग ठाकुर ने आगे हिमाचल सरकार से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में कहा कि 16 महीने बीत गए पर इन्होंने लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज हिमाचल की माताएं बहनें 1500 रुपए प्रति महीने का इंतजार हीं कर रही हैं। कांग्रेस ने दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदना , 100 प्रति लीटर दूध के दाम, 300 यूनिट बिजली भी फ्री, पांच लाख नौकरियां देने का वादा भी पूरा नहीं किया है। यही कारण है कि इनके नौ विधायक इन्हें 15 महीने के अंदर ही छोड़ कर चले गए। यह हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के ऊपर से जनता का भरोसा मात्र 12 से 15 महीने के अंदर टूट गया है। आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और पूरे हिमाचल में मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने हेतु जबरदस्त उत्साह है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी जी भारत माता के लाल हैं, इसलिए देश की सभी माताओं का अपने बच्चों के लिए प्रेम को समझते हैं। यहीं कारण है की जब रूस यूक्रेन युद्ध हो रहा था और हमारे हजारों बच्चे वहां फसें थे तब मोदी जी ने विशेष रूप से रूस के राष्ट्रपति से बात कर भारतीय छात्रों की वापसी कराई थी। इनमें हिमाचल के 300 बच्चे शामिल थे।
Tags:    

Similar News