हरिपुरधार में मुख्यमंत्री ने साधा निशाना, तीन दिवसीय मेले का किया समापन

Update: 2024-05-06 11:11 GMT
नाहन। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने रविवार को जिला सिरमौर के हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा पर हमला बोला। हरिपुरधार में तीन दिवसीय मेले के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोंधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश के खजाने को खूब लूटा है। जो पार्टी लूट के दम पर सत्ता हासिल करना चाहती है, ऐसी पार्टी को वोट देना न्याय संगत नहीं है। जब कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की सत्ता संभाली थी तो उस समय सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली था। खजाने में सिर्फ 28 दिनो तक सरकार चलाने लायक खर्चा बचा था। उनके सामने पहली चुनौती प्रदेश को आर्थिक बदहाली से उबारना था। जिसके लिए कुछ बड़े फैसले लेने की सख्त आवश्यकता थी। भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर सभी चोर दरवाजे को बंद कर दिया।

सीएम ने कहा कि जब प्रदेश में आपदा आई तब बीजेपी के शिमला संसदीय सीट के सांसद सुरेश कश्यप ने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की आवाज नहीं उठाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी जब हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का संकल्प आया, तब बीजेपी विधायकों ने इसका समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि सभी बीजेपी सांसदों और विशेष तौर पर शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने हिमाचल में आई आपदा के वक्त वे वहां कहां छिप गए थे। इस दौरान उन्होंने लोगो से सुल्तानपुरी के पक्ष में वोट मांगी। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ प्रदेश की मदद रोकने का काम किया। पहले तो आपदा के दौरान केंद्र सरकार से हिमाचल की सहायता रोकी गई। इसके अलावा ओल्ड पेंशन स्कीम को भी बीजेपी ने रोकने की कोशिश की। महिलाओं को हर महीने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए की सम्मान निधि की शुरुआत हुई। तब भी राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर बीजेपी ने रोकने का प्रयास किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 महीने की उपलब्धियों एवं जनहित कार्यो पर वोट मांगे। हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं। इस दौरान सीएम ने बीजेपी के सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार ने डीए की चार फीसदी किश्त भी दे दी गई है।
Tags:    

Similar News