कोलकाता में टीएमसी नेता पुलिस हिरासत में, नाबालिग लड़की से छेड़खानी का लगा आरोप

Update: 2024-05-19 05:04 GMT
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखली इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक टीएमसी कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इसकी प‍ुष्टि की है। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी शुक्रवार रात किसी तरह उनके घर में घुस आया और नाबालिग से छेड़छाड़ की।पुलिस ने दर्ज शिकायत का हवाला देकर बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा भागने में सफल रही और परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से मदद के लिए आने को चिल्लाने लगी।
मेडिकल जांच की रिपोर्ट का इंतजार
बशीरहाट पुलिस जिले के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 20 वर्षीय आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
कोलकाता से लगभग 100 किमी दूर सुंदरबन की सीमा पर स्थित नदी तटीय संदेशखाली क्षेत्र फरवरी में अब गिरफ्तार टीएमसी नेता शाजहान शेख और उनके समर्थकों के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन के साथ उबल रहा था।
Tags:    

Similar News