Didvin Tikkar. डिडवीं टिक्कर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं को भू-प्रबंधन श्रेणी में राज्य स्तरीय पर्यावरण दिवस पर गेयटी थिएटर शिमला में सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट नई दिल्ली तथा पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग शिमला द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रोलिंग ट्राफी से स मानित किया गया है। कार्यक्रम के मु यातिथि पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना रहे तथा अन्य अधिकारी वर्ग भी उपस्थित रहे।

स्कूल की ग्रीन स्कूल प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा कुमारी ने गेयटी थिएटर शिमला में मुख्यमंत्री रोलिंग ट्राफी हासिल की। बता दें कि पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग शिमला के ग्रीन कॉर्प के कोऑर्डिनेटर रवि शर्मा ने हाल ही में स्कूल को जानकारी दी थी कि सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट दिल्ली द्वारा करवाए गए सर्वे में राज्य स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं को ग्रीन स्कूल प्रोग्राम ऑडिट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर भू प्रबंधन श्रेणी में मु यमंत्री रोलिंग ट्रॉफी से स मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अशोक कुमार ने विद्यालय की प्रधानाचार्या शैली शर्मा, इको क्लब प्रभारी पूर्णिमा कुमारी , छात्रों, स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल के सभी शिक्षकों और गैर शिक्षक वर्गों को बधाई दी।
Tags: