महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ खेली होली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को आनंद आश्रम में अपने गुरु स्वर्गीय आनंद दिघे को श्रद्धांजलि देने के बाद ठाणे में होली मनाई. उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया.
एकनाथ शिंदे ने कहा, आज सिर्फ होली, कोई राजनीति नहीं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम त्योहार का आनंद उठाएंगे. सीएम शिंदे ने 'X' पर लिखा, 'होली के अवसर पर आज ठाणे स्थित अपने आवास पर परिवारजनों के साथ होली का पर्व मनाया.' सीएम शिंदे ने लिखा, 'इस अवसर पर मेरी धर्मपत्नी लता, पुत्र सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, पुत्रवधू वृषाली और घर में काम करने वाले और परिवार का हिस्सा रहे सभी कर्मचारी भी शामिल हुए.
उन्होंने कहा, ''मैं महाराष्ट्र और देश के सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. मैं समाज के सभी वर्गों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हमारी एकमात्र इच्छा महाराष्ट्र के लोगों को समृद्ध, खुशहाल और स्वस्थ बनाना है. मैं सभी को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील करता हूं.
आज धूलिवंदन के अवसर पर ठाणे स्थित आनंद आश्रम जाकर पूज्य गुरु धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर व रंग लगाकर उन्हें नमन किया। पूर्व विधायक रवींद्र फाटक, शिवसेना के महाराष्ट्र राज्य समन्वयक और प्रवक्ता नरेश म्हस्के, पूर्व नगरसेवक विकास रेपाले, ठाणे विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पवार, पूर्व परिवहन अध्यक्ष विलास जोशी, तेम्बी नाका शाखा शाखा प्रमुख निखिल बुडजाडे, प्रवक्ता राहुल लोंढे, विभाग प्रमुख कमलेश चव्हाण, इस मौके पर उपमंडल प्रमुख स्वानंद पवार, अमित जयसवाल समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे.

Tags: