IAS एसोसिएशन की कार्यकारिणी में बदलाव

Update: 2023-06-23 17:05 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  IAS एसोसिएशन की कार्यकारिणी में बदलाव किया गया है। आज यानी शुक्रवार (23 जून) को जनरल बॉडी मीटिंग में एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया है। IAS एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी में कुछ नये IAS अफसरों को जगह दी गयी। बता दें कि अब एसोसिएशन के प्रमुख पदों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। हालांकि, अध्यक्ष के पद पर मनोज पिंगुआ और सेक्रेटरी आर प्रसन्ना ही रहेंगे।

आपको बता दें कि कुछ अधिकारी रिटायर हुए हैं। उनकी जगह पर नए अधिकारियों को एसोसिएशन में शामिल किया गया है। इनमें पहला नाम रायपुर कमिश्नर संजय अलंग का है। संजय अलंग को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बसवा राजू को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं संस्कृति सचिव में हिमशिखर की जगह रजत बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी

IAS एसोसिएशन की कार्यकारिणी इस प्रकार है – मनोज पिंगुआ पहले की तरह IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रहेंगे, वहीं संजय अलंग उपाध्यक्ष, सचिव आर प्रसन्ना, संयुक्त सचिव तंबोली अय्याज फकीरभाई व बसवा राजू एस, कोषाध्यक्ष शारदा वर्मा, सह कोषाध्यक्ष अभिजीत सिंह, संस्कृति सचिव में हिमशिखर की जगह रजत बंसल को जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं खेल सचिव केसी देवसेनापति, कार्यकारी सदस्यों में अंकित आनंद, कार्तिकेय गोयल, नम्रता गांधी, पद्मनी भोई साहू हैं।

Tags:    

Similar News

-->