Byaas किनारे उतरी सात गाडिय़ों के चालान

Update: 2024-06-16 11:25 GMT
Kullu. कुल्लू। शनिवार को ब्यास नदी किनारे उतरना पर्यटकों के लिए महंगा पड़ा। जानकारी के अनुसार सात पर्यटक वाहनों के चालान काटे, जो नदी किनारे उतारे थे। प्रति वाहन 1000 जुर्माना बसूला है। शनिवार को पुलिस ने जिला मुख्यालय कुल्लू से तीन-चार किलोमीटर दूर बवेली और वैष्णो मंदिर के पास नदी में उतरे सैलानियों के वाहनों के पुलिस ने चालान काटे। पुलिस ने मौके पर ही सैलानियों से जुर्माना भी बसूला। बता दें कि वैष्णों माता मंदिर के पास वाहन लेकर नदी किनारे सैलानी उतरे थे। हरियाणा और पंजाब के सैलानी वाहन लेकर नदी किनारे उतरे थे। वह नदी के बीच जाकर अठखेलियां कर रहे थे। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में उतरे सैलानियों पर कानूनी कार्रवाई की। बबेली के पास भी पर्यटक नदी किनारे उतर आए थे यहां पर भी
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए के सैलानियों के चालान काटे।
एसएचओ महिला थाना उमा ठाकुर के नेतृत्व पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सैलानी नदी में उतरे दिखे और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी किनारे उतरे सैलानियों के वाहनों के चालान काटे। एसएचओ ने सैलानियों को नदी किनारे न उतरने बारे में भी समझाया। उन्होंने कुल्लू-मनाली घूमने आ रहे सैलानियों से अपील की है कि वे यहां की शांत वादियों में घूमें, लेकिन नदी किनारे न उतरें। नदी किनारे उतरना कई बार जोखिम बन जाता है। उधर, एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने पर्यटकों से अपील की है कि नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। नदी किनारे उतरना कभी जोखिम बन जाता है। पर्यटक कानून की अवहेलना न करें। यदि कोई कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सैलानी मिले तो, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->