सत्यपाल मलिक पर सीबीआई का शिकंजा, भ्रष्टाचार केस में चार्जशीट दाखिल

बड़ी खबर

Update: 2025-05-22 11:26 GMT
Jammu and Kashmir. जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में चार्जशीट दाखिल की है। उनके अलावा दो निजी सचिवों और 4 अन्य लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल की है।
यह मामला किरु हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में 2,200 करोड़ रुपये के सिविल कार्यों के ठेके में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. सीबीआई ने अप्रैल 2022 में जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर मामला दर्ज किया था. मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्यपाल थे. उन्‍होंने दावा किया था कि उन्हें प्रोजेक्ट से संबंधित फाइलें मंजूर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी. चार्जशीट में चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के पूर्व अधिकारियों और पैटल इंजीनियरिंग लिमिटेड के नाम भी शामिल हैं।
Tags:    

Similar News

null