हत्या और आत्महत्या का मामला...सामने आया लाइव VIDEO

सनसनीखेज वारदात से फैली सनसनी.

Update: 2025-11-19 12:26 GMT
राजकोट: गुजरात के राजकोट में पति ने पत्नी पर फायरिंग की और बाद में खुद अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई, जिसमें अपार्टमेंट की पार्किंग में हुआ यह खूनी खेल सामने आया है.
पूरी घटना की विस्तार से बात करें तो शहर के नागेश्वर इलाके स्थित सम्मेद शिखर अपार्टमेंट में 15 नवंबर की सुबह 9.45 बजे लालजी पढ़ियार (42) ने अपनी पत्नी तृषा पढ़ियार (39) पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की और बाद में खुद को भी सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पति लालजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी तृषा को गले में गोली लगने से दो दिन के इलाज के बाद मृत्यु हो गई.
मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर सामने आया कि लालजी और तृषा डेढ़ महीने से अलग रह रहे थे. दोनों के बीच झगड़ा होने पर तृषा अपनी दोस्त पूजा के घर रहने चली गई थी.
लालजी के परिवार से पूछताछ में यह सामने आया कि तृषा के लालजी के ही पारिवारिक भतीजे विशाल के साथ अवैध संबंध थे. यह बात लालजी को पता चलने पर तृषा अलग रहने लगी थी. हालांकि, पति लालजी पिछले कई दिनों से सब कुछ भूलकर तृषा को घर वापस आने के लिए विनती कर रहा था, लेकिन तृषा आने को तैयार नहीं थी. इसी से नाराज होकर लालजी ने तृषा को मारने और खुद भी आत्महत्या करने का निर्णय किया.
15 तारीख की सुबह जब तृषा योगा क्लास से वापस लौटी, तब अपार्टमेंट के नीचे ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद लालजी ने अपनी रिवॉल्वर निकालकर पहले तृषा को गोली मारी और फिर खुद भी अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने भी तृषा के लालजी के पारिवारिक भतीजे के साथ अवैध संबंध वाले एंगल को स्वीकार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, कथित प्रेमी और लालजी के भतीजे विशाल ने तृषा के साथ अनैतिक संबंध होने की बात से इनकार किया है और केवल उनके घर आने-जाने की बात कही है.
Tags:    

Similar News

null