Chamba-Doda में बस सेवा बंद

Update: 2024-07-17 11:07 GMT
Saloni. सलूणी। पडोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में बढती आंतकी वारदातों के चलते परिवहन निगम प्रबंधन ने चंबा-डोडा रूट की बस सेवा को फिलहाल बंद कर दिया है। परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से लोगों की सुरक्षा के चलते यह फैसला लिया गया है। डोडा जिला में हालात सामान्य होने के बाद ही इस बस सेवा को दोबारा से आरंभ किया जाएगा। मंगलवार को चंबा-डोडा रूट की बस जिला के सीमावर्ती क्षेत्र संघणी से वापस लौट आई है। परिवहन निगम चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। परिवहन निगम के चंबा डिपो की ओर से चंबा-डोडा रूट पर अंर्तराज्यीय बस सेवा का
शुभारंभ किया गया था।

यह बस सेवा चंबा मुख्यालय से रोजाना सवेरे साढ़े छह बजे डोडा को रवाना होती थी। इस बस सेवा का रात्रि ठहराव डोडा में रहता था। इस बस सेवा की वापिसी का समय अगले दिन सवेरे निर्धारित था। मगर पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर राज्य के डोडा जिला में आंतकी वारदातों की घटनाओं में इजाफा दर्ज किया गया है। इसके चलते परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस बस रूट को हालात सामान्य न होने तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि चंबा जिला की करीब 216 किलोमीटर सीमा जम्मू-कश्मीर राज्य से सटी हुई है। जहां हिमाचल सरकार की ओर से आईआरबी का कड़ा पहरा बिठाया गया है। पड़ोसी प्रदेश में आतंकी वारदातें बढ़ी हैं। उधर, परिवहन निगम चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि डोडा में आंतकी घटनाओं में पिछले कुछ दिनों से बढौतरी दर्ज की गई है। इसके चलते परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से चंबा- डोडा अंर्तराज्यीय बस रूट को डोडा में हालात सामान्य न होने तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->