Shahtalai. शाहतलाई। बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस रविवार को शाहतलाई के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शाहतलाई पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया है।