बजट सत्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे, देखें LIVE

देखें वीडियो.

Update: 2026-01-28 05:36 GMT

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचीं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उनका स्वागत किया।

Full View

संसद का बजट सत्र आज, 28 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो दो चरणों में आयोजित होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से होगी. इसके बाद 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री देश का आम बजट पेश करेंगी. इस दौरान सरकार की ओर से कई अहम विधेयक लाए जाने की संभावना है, जिन पर संसद में विस्तृत चर्चा हो सकती है, जबकि विपक्ष विभिन्न आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है.

बजट 2026 को लेकर इस बार आम जनता की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. खासतौर पर इनकम टैक्स में राहत, महंगाई से निपटने के उपाय और रोजगार बढ़ाने को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को लेकर भी एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय सामने आ रही हैं. ऐसे में यह बजट आने वाले समय में अर्थव्यवस्था और आम आदमी की जेब पर क्या असर डालेगा, इस पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं.

Tags:    

Similar News