चंबा में भूरा भालू शावक के साथ कैमरे में कैद

Update: 2026-05-28 10:32 GMT
Chamba. चंबा। जिला चंबा के गमगुल सियाबेही वन्यजीव अभ्यारण्य से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बहुत ही बड़ी और सुखद सफलता सामने आई है। इस अभ्यारण्य में पहली बार एक दुर्लभ हिमालयन ब्राउन बीयर को शावक के साथ कैमरे में कैद किया गया है। वन्यजीव विभाग के कैमरा ट्रैप और लाइव रिकार्डिंग में दर्ज हुई इन तस्वीरों को इस अभयारण्य से इस दुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी का पहला पुख्ता व वीडियोग्राफिक प्रमाण माना जा रहा है। तस्वीरों में मादा भूरे भालू को अपने शावक के साथ सुरक्षित रूप से विचरते हुए देखा जा सकता है, जो कि इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और अनुकूल पर्यावरण को दर्शाता है। डीएफओ वन्य प्राणी विंग चंबा डा. कुलदीप जमवाल ने बताया कि गमगुल सियाबेही वन्यजीव अभ्यारण्य से हिमालयन भूरे भालू की मौजूदगी का यह पहला वीडियोग्राफिक साक्ष्य मिला है।
Tags:    

Similar News