BREAKING: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत

बड़ी खबर

Update: 2025-03-14 18:46 GMT
Jharkhand. झारखंड। झारखंड के गुमला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 12वीं की छात्रा का शव स्थानीय केश्वर बांध से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान मुस्कान परवीन के रूप में हुई है। मुस्कान 11 मार्च से लापता थी। उसकी शादी 23 अप्रैल को लोहरदगा में तय हुई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी।

मृतका के पिता जसीर अंसारी ने बताया कि आरोपी युवक ने मुस्कान के मंगेतर को भी फोन पर धमकी दी थी।
मुस्कान
तीन बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह एसएस प्लस टू में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

वर्जन
रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र कुमार सिंह, सदर थाना प्रभारी
Tags:    

Similar News