BREAKING: 9 साल के मासूम की बेरहमी से की हत्या, फैली सनसनी

परिजन सदमें में

Update: 2024-10-10 16:30 GMT
Bhojpur. भोजपुर। भोजपुर में एक 9 महीने के बच्चे की चोरी के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मासूम का शव गुरुवार सुबह नाले के किनारे झाड़ी में मिला। परिजनों का कहना है कि मुंह-नाक बंद कर बच्चे की हत्या की गई है। मृतक तीयर गांव निवासी विकास कुमार का बेटा युवराज कुमार है। युवराज राखी में अपनी मां के साथ नानी घर गया था। तब से वहीं रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, बच्चा बुधवार रात अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अगले दिन उसके परिजनों ने नाले के किनारे उसकी लाश देखी। फिलहाल हत्या बच्चे की हत्या क्यों की औऱ किसने की इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

वहीं, बच्चे का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। लोगों ने हाटपोखर गांव के पास मोहनिया-नेशनल हाईवे पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव की है। मृतक के दादा कामदेव यादव ने बताया, बुधवार की देर रात करीब एक बजे मेरे बेटे ने फोन कर सूचना दी कि युवराज को किसी ने चुरा लिया। सूचना पाकर हमलोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना दी। स्थानीय थाना की पुलिस देर रात तक बच्चे की खोजबीन में लगी रही।

लेकिन बच्चा नहीं मिल पाया। गुरुवार सुबह उसकी लाश मिली। मुंह-नाक बंद कर बच्चे की हत्या की गई है। मृतक के दादा ने किसी से विवाद या दुश्मनी से इनकार किया है। बताया जाता है कि बच्चा अपनी मां-बाप का इकलौता संतान था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जगदीशपुर थाना अध्यक्ष बिकाऊ राम पुलिस बल के साथ पहुंचे। जगदीशपुर SDM और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने FSL की टीम को बुलाया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना अध्यक्ष बिकाऊ राम ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->