महिला कांस्टेबल की फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

विभाग में मचा हड़कंप

Update: 2021-05-16 13:36 GMT

DEMO PIC 

हरिद्वार आरपीएफ में तैनात एक महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका का नाम मनुजा है जो हरिद्वार रेलवे कॉलोनी में बने क़वाटर में रहती थी. कमरे के पंखे से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ. वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

वहीं, मौके पर आरपीएफ और हरिद्वार पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए थे. हरिद्वार पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मृतक आरपीएफ कांस्टेबल का शव उसके कमरे के पंखे से लटका हुआ पाया गया. महिला कांस्टेबल की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मार्च 2021 में मृतका की तैनाती हरिद्वार आरपीएफ में हुई थी. फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है. 

Tags:    

Similar News