एकतरफा प्यार में खूनी खेल, बकरीद पर घर में घुसकर वारदात

पुलिस ने यह जानकारी दी।

Update: 2024-06-21 07:52 GMT
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में बेटी के हिंदू शख्स से विवाह के प्रस्ताव का विरोध कर रहे 46 वर्षीय जाकिर मिया शेख की हत्या कर दी गई। जाकिर मिया की तीन लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी अविनाश खैरात पीड़ित जाकिर मिया शेख की पुत्री से एकतरफा प्रेम करता था। उसके पिता की ओर से विवाह प्रस्ताव अस्वीकार करने के बाद भी वह लगातार उससे शादी करने की मांग कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि ईद के त्यौहार के दिन अविनाश खैरात दो अन्य लोगों के साथ मिलकर कल्याण तालुका स्थित शेख के घर पहुंच।
इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई तो धारदार हथियारों एवं लाठियों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों पर भी हमला किया। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि अविनाश खैरात एकतरफा प्रेम करता था। उसने कई बार जाकिर मिया से भी बात की थी और उसकी बेटी से शादी का प्रस्ताव दिया था। इस पर जाकिर ने इनकार कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि ठाणे के रहने वाले जाकिर मिया शेख की ओर से रिश्ते का प्रस्ताव ठुकराने से अविनाश खफा था। वह बकरीद के मौके पर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उसके घर आ धमका और हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार उसने धारदार हथियारों और लाठी डंडों से पिटाई की। इस हमले में परिवार की कुछ महिलाएं भी घायस हुई हैं। ये लोग जाकिर मिया शेख से बचाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अविनाश समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->