नई दिल्ली: राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग मानते हैं कि वोट चोरी हो रहे हैं। ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की। इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि परिसीमन लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा पूरी सत्ता हाथ में लेने की कोशिश कर रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है।

राहुल बोले- भाजपा चुनावी नक्शे में अपना फायदा ढूंढ रही
सवाल यह है कि 850 सीटें ही क्यों? इसका जवाब असम और जम्मू-कश्मीर में छिपा है, क्योंकि जब आपके पास 850 सीटें हों तो आप बहुत बड़े बदलाव कर सकते हैं और भारत के चुनावी नक्शे को पूरी तरह से फिर से तैयार कर सकते हैं।
इससे बीजेपी को भारत के चुनावी नक्शे को अपने फायदे के हिसाब से फिर से बनाने का मौका मिल जाता है। वे उन समुदायों के प्रतिनिधित्व को कमजोर कर सकते हैं जो उनके खिलाफ हैं।
राहुल बोले- भाजपा देश के इलेक्टोरल मैप को दोबारा बनाकर फायदा चाहती है
हम वोट चोरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। पीएम, गृहमंत्री और ज्ञानेश कुमार ने चुनाव चुराया। हमने जगह बंद की, ये जगह खोलने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटों की चोरी की गई। 100% जेन जी मानते हैं कि वोट चोरी हुई।
ये तीन मोदी, शाह, ज्ञानेश को नया आइडिया आया यानी 850 सीटों का। महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है तो 850 सीटों की जरूरत क्यों है? ये नंबर 850 भारतीय लोकतंत्र की हत्या कर देगा, खत्म कर देगा। इस नंबर को याद रखिएगा।
ज्ञानेश कुमार फिर गड़बड़ करेंगे
खड़गे ने कहा- दागी चुनाव आयोग, जिसने 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वोटर लिस्ट से हटाया। उसे ही परिसीमन की जिम्मेदारी दी जा रही है। यह हमें स्वीकार नहीं है। ज्ञानेश कुमार अपराधी है। उनके नेतृत्व में यह सब होगा तो सब गड़बड़ होगा।
वोट चोरी के मामले में जैसा उन्हें डायरेक्शन मिला, वैसे ही परिसीमन में यह करेंगे। फेयर इलेक्शन के लिए ज्ञानेश तैयार नहीं है। असम और जम्मू-कश्मीर में इन्होंने गलत तरीके से परिसीमन किया।
850 सीटें बढ़ेंगी तो देश को बड़ा नुकसान होगा
खड़गे ने कहा- आज जब उनको महसूस हो रहा है कि नंबर आ गए, तब यह बिल ला रहे हैं। चंद लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि 850 सीटें बढ़ जाएंगी तो देश को बढ़ा नुकसान होगा। लोकतंत्र खत्म होगा।
850 सीटें करके यह अपने हाथ में सत्ता लेना चाहते हैं, उनके हाथ सत्ता गई तो यह संविधान बदल सकते हैं। इसलिए हम इसका विरोध करेंगे।
रिजिजू बोले- बिल का विरोध करने वालों को देश माफ नहीं करेगा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- अगर कोई इस पहल का विरोध करता है, तो सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पूरा देश उसे कभी माफ नहीं करेगा। इससे बेहतर कोई विधेयक या प्रावधान नहीं हो सकता।
इसमें हर राज्य और हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है, चाहे वे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या महिलाएं हों। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने का भी प्रावधान है।

INDIA ब्लॉक की मीटिंग, राहुल-खड़गे, प्रियंका मौजूद रहे

 

Full View

Tags: