भाजपा के शहर महामंत्री की हत्या, लोहे की पाइप से पीटा

राजस्थान के कोटा में भाजपा के शहर महामंत्री विकी आर्य की आधा दर्जन बदमाशों ने सरिये, लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी

Update: 2022-02-26 17:07 GMT

राजस्थान के कोटा में भाजपा के शहर महामंत्री विकी आर्य की आधा दर्जन बदमाशों ने सरिये, लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद कोटा में तनाव की खबर है।

पुलिस के अनुसार विकी आर्य की अपने पड़ोसी से पुरानी दुश्मनी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पड़ोसी और विकी के किसी पुराने परिचित ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात में 6 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। 25 वर्षीय विकी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
विकी की मौत के बाद उसके परिजनों और साथियों ने अस्पताल और थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस शिकायत के आधार पर बनवारी, अर्जुन और इनके साथियो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विकी के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इस घटना से कोटा शहर में तनाव की स्थिति है।


Tags:    

Similar News

-->