तांदीपुल में भाजपा ने खोला दफ्तर

Update: 2024-05-01 07:16 GMT
केलांग। भाजपा ने लाहुल-स्पीति में चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा ने स्पीति और लाहुल दोनों उपमंडलों में एक साथ प्रचार अभियान शुरू किया है। स्पीति में बर्फबारी के बीच प्रत्याशी रवि ठाकुर ने खुद मोर्चा संभाला है। प्रचार अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध, स्पीति भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरप्पा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष संजीव समेत स्पीति भाजपा के कार्यकर्ता भी मैदान में डटे हैं। वहीं लाहुल में भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवराज बौद्ध, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत, केलांग मंडल अध्यक्ष सूरज ठाकुर, मंडल महामंत्री तंजिन कारपा, बीडीसी मेंबर नवांग, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्रवण कुमार समेत भाजपा कार्यकर्ता प्रचार में जुटे हैं। मंगलवार को उत्तराखंड सरकार में स्वाथ्य, शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा प्रवासी प्रभारी लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र धन सिंह रावत ने आज तांदी पुल में भाजपा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। वह चुनाव सम्पन्न होने तक लाहुल-स्पीति में रहेंगे।
Tags:    

Similar News