BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देखें तस्वीरें...

Update: 2025-05-31 18:30 GMT
Kolkata. कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात विशेष विमान से कोलकाता पहुंचे। उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर में हालिया 'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनका पहला बंगाल प्रवास है। इस दौरे के जरिए न केवल आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों की रणनीति तय की जाएगी, बल्कि बंगाल भाजपा की संगठनात्मक दिशा और नेतृत्व को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। रविवार को अमित शाह का दिनभर का कार्यक्रम तय है। सबसे पहले वह कोलकाता स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे।


जहां वे भाजपा के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में राज्य इकाई की वर्तमान स्थिति, जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को संतुलित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चयन पर सहमति बनाना भी है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के कार्यकाल को लेकर पार्टी में अंदरूनी असंतोष की खबरें हैं, और यह संभावना जताई जा रही है कि अमित शाह इस विषय में अंतिम निर्णय लेंगे या फिर इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को आवश्यक सुझाव देंगे।
ऑपरेशन सिंदूर की छाया
अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब केंद्र सरकार की ओर से 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर सफल कार्रवाई के बाद भाजपा पूरे देश में अपनी 'राष्ट्रवाद की नीति' को मजबूती से प्रस्तुत कर रही है। पीएम मोदी ने हाल ही में अलीपुरद्वार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था, जहां उन्होंने भारतीय सेना की वीरता का बखान करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर भी जोरदार हमला बोला था। प्रधानमंत्री की सभा के 48 घंटे के भीतर गृह मंत्री का बंगाल दौरा इस बात की ओर इशारा करता है कि भाजपा बंगाल में एक आक्रामक अभियान की तैयारी कर रही है। इस संदर्भ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की तर्ज पर 'ऑपरेशन बंगाल' का जिक्र किया था, जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और प्रधानमंत्री पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
Tags:    

Similar News