New Delhi. नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह खुद हालात पर नजर रख रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं।


इस दौरे के दौरान वे सुरक्षाबलों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। श्रीनगर में अमित शाह की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा इंतजाम और भी कड़े कर दिए गए हैं।
Tags: