BIG BREAKING: 5 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें आदेश

बड़ी खबर

Update: 2024-09-14 15:15 GMT
UP: उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश शासन ने कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के नजरिए से पीपीएस अफसरों का तबादला किया है। यह ट्रांसफर अपर पुलिस महानिदेक प्रशासन नीरा रावत द्वारा कानून व्यवस्था को सख्त रखने के उद्देश्य से किया गए हैं। जहां उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पीपीएस अफसरों की सूची जारी की है। आपको बतो दें, कि अमित सक्सेना का वर्तमान नियुक्तिपुलिस उपाधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू० लखनऊ में थी जो अब जनपद कुशीनगर के पुलिस उपाधीक्षक बनाये गए है। ऐसे ही राजवीर सिंह गौर वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक ए०एन०टी०एफ० मुख्यालय लखनऊ में तैनात थे।



जो अब बांदा जनपद के पुलिस उपाधीक्षक के तौर नवनियुक्त किए गए है। इसी तरह युवराज सिंह पहले जनपद अयोध्या के पुलिस उपाधीक्षक थे, अब जनपद बुलन्दशहर के पुलिस उपाधीक्षक बनाए गए है। वर्तमान में लखनऊ स्थित साईबर काइम मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात योगेन्द्र कुमार को अयोध्या में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया हैं। इसी तरह जनपद बुलन्दशहर में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात दिलीप सिंह को अलीगढ़ में एल०आई०यू० का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया हैं। आपको बता दें कि, एक सितंबर को ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 37 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किए थे।


जहां प्रदेश सरकार ने को 37 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अफसरों का तबादला किया था। गृह विभाग के प्रवक्ता के अनुसार वर्तमान समय में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पद पर देवरिया में तैनात भीम कुमार गौतम को एटीएस लखनऊ में नियुक्त किया गया है। वैसे ही गोरखपुर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात सुनील कुमार सिंह को देवरिया का एएसपी दक्षिणी बनाया गया है। जबकि प्रयागराज में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त श्वेताभ पांडेय को लखनऊ में एएसपी साइबर क्राइम मुख्यालय भेजा गया है। एएसपी औरैया दिगम्बर कुशवाहा को उपसेनानायक 12वीं वा हिनी पीएसी फतेहपुर, पुलिस उपाधीक्षक बदायूं आलोक मिश्रा को एएसपी औरैया, एएसपी बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र को इसी पद पर भ्र.नि.सं. मुख्यालय लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गयी।
Tags:    

Similar News

-->