BIG BREAKING: बारिश ने बरपाया कहर, 2 की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर

Update: 2025-05-17 15:25 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, बारिश और आंधी की वजह से नुकसान भी हुआ. कई इलाकों में जगह-जगह पेड़ गिरे हैं. नबी करीम इलाके के अरकांशा रोड में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. मलबे से सभी को निकाला जा चुका है और किसी के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी है. आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन ने हादसे को लेकर जानकारी साझा की और प्रशासन से मृतकों के लिए मुआवजे की मांग की है. तीन मृतक में दो बिहार और एक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. बिहार के मुंगेर के 65 साल के प्रभु और मुंगेर के ही 40 साल के निरंजना की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के 35 साल की रोशन की भी इस हादसे में जान चली गई.

दोपहर को इतनी तेज हवाएं चलीं की न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन क्षतिग्रस्त हो गया. छत पर लगी टीन की छत उखड़ गई. एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) के द्वारा इस स्टेशन को संचालित किया जाता है. लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत क्षतिग्रस्त हुई. जिसके बाद डीएमआरसी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यह न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत क्षतिग्रस्त नहीं हुई है. दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास तेज हवाओं के की वजह से एक पेड़ धराशायी हो गया और एक ऑटो-रिक्शा पर जा गिरा. इसमें ऑटो-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
Tags:    

Similar News