BIG BREAKING: आरजी कर हॉस्पिटल की प्रिसिंपल को पद से हटाया गया

बड़ी खबर

Update: 2024-08-21 16:34 GMT
Kolkata. कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। आरजी कर हॉस्पिटल की प्रिसिंपल सुहरिता पॉल को हटा दिया गया है। उनके अलावा वाइस प्रिंसिपल, चेस्ट विभाग के हेड को भी हटा दिया गया है। बंगाल के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने ये बड़ी कार्रवाई की है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा के लिए केंद्र द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी शिखर सहाय सहित सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक
सीआईएसएफ
कर्मियों की तैनाती, सुरक्षा उपायों और अन्य पहलुओं के बारे में आयोजित की गई थी।



कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में दिल्ली समेत देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस बीच कोलकाता पुलिस ने एक कॉलेज स्टूडेंट को ट्रेनी डॉक्टर की पहचान उजागर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ट्रेनी डॉक्टर की जानकारी पब्लिक डोमेन में डाली। पोस्ट में उसने CM ममता बनर्जी को जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली में
AIIMS
के रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर OPD लगाई। उन्होंने डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए कहा- ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की गई थी। 14 अगस्त की देर रात इसी अस्पताल में हिंसा हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन तेज किया।


ट्रेनी डॉक्टर की मां ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनकी बेटी रोज
डायरी
लिखती थी। हालांकि अब सामने आया है कि डायरी के कई पन्ने गायब (फटे) हैं। माना जा रहा है कि पीड़िता की मौत से जुड़ा कोई राज इन पन्नों में छिपा था। मृतका की मां का दावा है कि सबूत मिटाने के मकसद से पन्ने फाड़ दिए गए होंगे। पुलिस ने दूसरे सबूतों के साथ डॉक्टर का लैपटॉप और वह डायरी CBI को सौंप दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि SIT को उस डायरी से इस घटना के बारे में कोई संकेत नहीं मिला था। हालांकि CBI ने पीड़िता की डायरी को जांच का प्रमुख पहलू बना लिया है। पीड़ित के पिता ने बंगाल सरकार पर घटना को लेकर लोगों के आक्रोश को दबाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'हम CM ममता बनर्जी से संतुष्ट नहीं हैं। राज्य सरकार विरोध-प्रदर्शन को दबाने की कोशिश कर रही है। पूरा डिपार्टमेंट इसमें शामिल है। कॉलेज से भी किसी ने हमारी मदद नहीं की। हमने कोई भी मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है।
Tags:    

Similar News

-->