BIG BREAKING: भारतीय सेनाओं के DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

बड़ी खबर

Update: 2025-05-11 13:01 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अब से कुछ ही देर में भारतीय सेना की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो गई है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस डॉयरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई कर रहे है। इसमें DG एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती और DG नेवल ऑपरेशंस एएन प्रमोद भी मौजूद रहेंगे। सेना की ये प्रेस कॉन्फ्रेंस रविवार शाम 6:30 बजे शुरू हो गई है। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों सेनाओं के प्रमुख अधिकारी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे। आज इंडियन नेवी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा रहेगी।





लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, डीजीएमओ, इंडियन आर्मी
एयर मार्शल एके भारती, डीजी एयर ऑप्स, एयर फोर्स
वाइस एडमिरल एएन प्रमोद, डीजी नेवल ऑपरेशन, इंडियन नेवी
भारतीय सेना ने 6 और 7 मई 2025 की रात को पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। सेना के अभियान को ऑपरेशन सिंदूर कहा गया है। यह ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे संगठनों से जुड़े आतंकियों ने ली थी।
Tags:    

Similar News

null