OMG! हैंडपंप चलाया तो पानी की जगह निकली शराब! घर के आंगन में छिपा था अवैध कारोबार
30 लीटर कच्ची शराब बरामद
उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के तेजपुरा से अवैध शराब छिपाने का एक हैरान करने वाला तरीका सामने आया है। एक घर के आंगन में सामान्य दिखाई देने वाले हैंडपंप के नीचे शराब का टैंक बनाया गया था। बाहर से देखने पर यह पानी निकालने वाला साधारण हैंडपंप लग रहा था, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जब इसे चलाया तो पानी के बजाय कच्ची शराब निकलने लगी। इस खुलासे के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया और मौके से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली बात शराब को छिपाने का तरीका रहा। घर के आंगन की जमीन के नीचे टैंक बनाकर उसमें कच्ची शराब रखी गई थी। इसके ऊपर हैंडपंप लगाया गया था, ताकि सामान्य तौर पर किसी को नीचे शराब रखे होने का संदेह न हो। दरअसल, सकरार थाना क्षेत्र में, अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम को छिपाने का एक ऐसा तरीका मिला, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। शराब को एक घर के आंगन में जमीन के नीचे छिपाया गया था और ठीक उसके ऊपर एक हैंडपंप लगा दिया गया था। जब पुलिस अधिकारियों ने हैंडपंप चलाया, तो पानी की जगह अवैध शराब निकलने लगी।
मौके पर 1000 लीटर लहन कराया नष्ट
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान लगभग 1000 लीटर कच्चा लहन बरामद कर उसे नष्ट कराया। यह सामग्री अवैध शराब तैयार करने के लिए रखी गई थी। घर के आंगन में जमीन के नीचे शराब का टैंक बनाकर उसके ऊपर हैंडपंप लगाने की व्यवस्था से पता चला कि शराब को सामान्य घरेलू उपकरण की आड़ में छिपाया गया था। जांच के दौरान इस व्यवस्था का खुलासा होने के बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई की।
30 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
संयुक्त कार्रवाई में झांसी जिले के थाना सकरार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेजपुरा घुराट निवासी 30 वर्षीय विनीता, पत्नी रतन कुमार, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला के कब्जे से लगभग 30 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त मौके पर मौजूद करीब 1000 लीटर लहन नष्ट कराया गया। मामले में थाना सकरार में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टहरौली के क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह ने बताया कि झांसी के सकरार थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक महिला को 30 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने लगभग 1000 लीटर कच्चे लहन को भी नष्ट कराया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हैंडपंप से शराब निकलने का वीडियो चर्चा में
इस कार्रवाई के बाद हैंडपंप से कच्ची शराब निकलने का वीडियो चर्चा में आ गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी खुद हैंडपंप चलाते हुए दिखाई देते हैं, जबकि उससे निकलने वाले तरल पदार्थ को बर्तन में एकत्र किया जा रहा है। जमीन के नीचे शराब छिपाने और उसे निकालने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल करने का तरीका इस मामले की सबसे उल्लेखनीय बात रही। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में इस व्यवस्था का खुलासा होने के साथ अवैध शराब और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर भी कार्रवाई की गई।