BIG BREAKING: सिनेमा हॉल में लगी भीषण आग, देखें VIDEO...

मची अफरा-तफरी

Update: 2025-02-26 13:19 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के एक मॉल के सिनेमा हॉल में अचानक आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यहां सेलेक्ट सिटी मॉल में एक सिनेमा हॉल में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पीटीआई को बताया कि मॉल में पीवीआर सिनेमा की फिल्म स्क्रीन के एक कोने में शाम 4:15 बजे 'छावा' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आग लगने से सिनेमा देखने वालों में दहशत फैल गई।


दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5.42 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दिल्ली के साकेत स्थित मशहूर सलेक्ट सिटी मॉल में एक सिनेमाघर में आग लग गई। बुधवार (26 फरवरी) को हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पा लिया गया. दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी जानकारी दी।
Tags:    

Similar News