BIG BREAKING: IAS विवेक जोशी बने हरियाणा के नये चीफ सेक्रेटरी

देखें आदेश की कॉपी

Update: 2024-10-31 13:21 GMT
BIG BREAKING: IAS विवेक जोशी बने हरियाणा के नये चीफ सेक्रेटरी
  • whatsapp icon
Chandigarh. चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में आज बड़ा बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की सिफारिश पर हरियाणा कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी विवेक जोशी को हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने जोशी को उनके मूल कैडर में वापस भेजने का आदेश कुछ दिन पहले जारी किया था, जिससे उनके हरियाणा के मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ हो गया। जोशी पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे और उन्हें वित्तीय नीतियों के विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है।

विवेक जोशी एक अनुभवी IAS अधिकारी हैं, जो हरियाणा और केंद्र सरकार दोनों के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में कार्य कर चुके हैं। हरियाणा में उन्होंने मॉनिटरिंग और कॉर्डिनेशन के प्रमुख सचिव तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के CEO के रूप में कार्य किया। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में 2014 से 2017 तक संयुक्त सचिव रहते हुए उन्होंने सार्वजनिक खरीद नीतियों पर सरकार को सलाह दी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में भी वे संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में जन्में विवेक जोशी ने जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद हार्वर्ड केनेडी स्कूल से सिविल एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। हाल ही में, अगस्त 2024 में उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से अर्थशास्त्र में पीएचडी पूरी की। हरियाणा के 1988 बैच के IAS अधिकारी और मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद आज दिवाली के दिन अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। प्रसाद ने छुट्टी पर रहते हुए ही यह पद छोड़ा, जिससे एक बार फिर हरियाणा में मुख्य सचिव का पद खाली हो गया। उनके जाने के बाद विवेक जोशी का नाम प्रमुखता से चर्चा में आया और उन्हें हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
Tags:    

Similar News