भारत

Murder हो गया रोटी के लिए, चौथी मंजिल से धक्का दे दिया, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
31 Oct 2024 5:56 PM IST
Murder हो गया रोटी के लिए, चौथी मंजिल से धक्का दे दिया, इलाके में हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के बाहरी-उत्तरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोटी को लेकर हुए मारपीट में एक आदमी ने दूसरे को चार मंजिल से धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
बाहरी-उत्तरी के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रोटी को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर एक चार मंजिला इमारत की छत से धक्का दिए जाने के बाद एक फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना 29 अक्टूबर को हुई।
पुलिस ने बताया कि राम प्रकाश पुत्र राम बोहर बवाना सेक्टर 1 में फैक्ट्री नंबर के-2 में काम करता था। 29 जून को राम प्रकाश और दीपक दिवाली के अवसर पर चौथी मंजिल पर सजावट कर रहे थे। बगल की फैक्ट्री यानी के-1 में बिमलेश और असलम भी रहते हैं। असलम को शराब पीने की आदत है। असलम फैक्ट्री के-1 की छत पर घूम रहा था। दीपक और राम प्रकाश फैक्ट्री नंबर के-2 की छत पर खड़े थे।
इस बीच असलम वहां पहुंचा और राम प्रकाश से दो रोटी मांगी। राम प्रकाश ने कहा कि उसने अभी तक कोई रोटी नहीं बनाई है। इसके बाद राम प्रकाश ने उससे कहा कि वह रोजाना इतना कमाता है। वह अपनी रोटी खुद क्यों नहीं बनाता। इससे असलम भड़क गया और राम प्रकाश को गाली देने लगा। इसके बाद असलम ने राम प्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करते हुए असलम राम प्रकाश को मेन साइड रोड की ओर ले गया और जोर से धक्का दे दिया। असलम फैक्ट्री से भाग गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश चौथी मंजिल की छत से नीचे जमीन पर लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर के पास गिर गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story