BIG BREAKING: सीएम के नाम की घोषणा से पहले BJP मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल

देखें VIDEO...

Update: 2025-02-19 12:36 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले दिल्ली भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ता उत्साह में दिखे।

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में विधायक आना शुरू हो गए हैं. आज शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की
बैठक
होगी और कल दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण होगा. दिल्ली का सीएम कौन होगा, यह पूछे जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा, "यह एक सस्पेंस है। विधायक दल फैसला लेगा, जिसे पार्टी का संसदीय बोर्ड मंजूरी देगा. कोई फॉर्मूला नहीं है."


उन्होंने कहा कि इसमें कोई जातिगत फॉर्मूला नहीं है. कल दिल्ली के रामलीला मैदान में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं. रामलीला मैदान के जितने भी गेट एंट्री के लिए बनाए गए हैं, सभी पर 10-10 मेटल डिटेक्टर खड़े किए गए हैं.
Tags:    

Similar News