बीसीएस ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता

Update: 2026-07-25 12:20 GMT
Shimla. शिमला। शहर के ईसीआई शैलेडे स्कूल में शुक्रवार को फ्रैंक एंथनी मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर-स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता (स्टेज-1) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत कर अपनी वक्तृत्व कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले के बाद बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि ऑकलैंड हाउस स्कूल उपविजेता रहा। पृथा डोगर को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और देव मून थांजी को उप-सर्वश्रेष्ठ
वक्ता चुना गया।


प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार विजेता और उपविजेता दोनों टीमों ने स्टेज-2 (सेलेक्शन स्टेज) के लिए क्वालीफाई कर लिया। विजेता प्रतिभागियों और उत्कृष्ट वक्ताओं को मेरिट प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मीनाक्षी एफ. पॉल, डॉ. नीना अरोड़ा जैन और डॉ. दीपाली धौल ने किया, जबकि परिणामों का संकलन दिनेश चौहान ने किया। ईसीआई शैलेडे स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता सूद ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में दयानंद आदर्श विद्यालय (सोलन), बीसीएस, ऑकलैंड हाउस, ऑकलैंड बॉयज़ स्कूल और डगशाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Tags:    

Similar News