समाज सेवा में योगदान पर मिला इनाम

Update: 2024-05-06 11:10 GMT
मंडी। कहते हैं महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। वहीं उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों के लिए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किए जा रहा है। मंडी के पैलेस कालोनी की रहने वाली सत्या शर्मा को इंटरनेशनल पीस अवार्ड ऑफ एंबेसेडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सत्या शर्मा को सामाजिक सेवा के लिए दिया गया। सत्या शर्मा ने अपने जीवन के 33 वर्ष राजस्व विभाग को दे दिए और इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया, जिसके लिए विभाग को भी उनपर नाज है । सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके मन में कुछ नया सीखने और करने का जज्बा था। इसी जज्बे के साथ सत्या शर्मा ने सेवानिवृत्ति के बाद सिविल लॉ और सोशल वर्क में पीएचडी की। पीएचडी करने के बाद सत्या शर्मा ह्यूमन राइट संस्था के साथ जुड़ी और सामाज सेवी बनकर लोगों के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि इस संस्था के साथ वह पिछले कई वर्षों से कार्य कर रही हैं।

सत्या शर्मा ने बताया कि उन्हें भारत गौरव रत्न से ह्यूमन राइट संस्था द्वारा दिल्ली में भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें हैपिसिज की तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। जिसके लिए वह ह्यूमन राइट संस्था के आभारी हैं। सत्या ने कहा कि हाल ही में उन्हें ह्यूमन राइट संस्था के ही सहयोग से इंटरनैशनल पीस अवार्ड ऑफ एंबेसेडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। सत्या शर्मा ने कहा कि उन्हें ह्यूमन राईट संस्था के सहयोग से ही यह अवार्ड मिल पाए हैं। जिसके लिए उन्होंने संस्था का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्यों ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया है। जिस कारण वह विभिन्न मचों पर अपने विचार रख पाई हैं और अपनी बात लोगों तक पहुंचा पाई हैं। सत्या शर्मा ने महिला सशक्तिकरण में भी अपना योगदान दिया है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनमें जोश भरने के लिए सत्या शर्मा ने कई बार विभिन्न मचों से भी अपने विचार अभिव्यक्त किए।
Tags:    

Similar News