6 फरवरी को सहारनपुर की 3 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे असदुद्दीन ओवैसी
नई दिल्ली: मेरठ गोलीकांड के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव को लेकर 6 फरवरी को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सहरानपुर की 3 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के अंतिम दौर में अब तमाम पार्टियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। लिस्ट में गुलाम नबी आजाद को जगह मिली है। जबकि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर शामिल नहीं किए गए हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को लिस्ट में रखा गया है। उधर, पांच फरवरी से आठ फरवरी तक भाजपा के दिग्गज मेरठ समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शामली और मुजफ्फरनगर के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।
नकवी बोले- UP को बिमारू राज्य के रास्ते पर ले गई सिंडिकेट
नोएडा में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "जो लोग UP को एक बार फिर बाहुबलियों व बेईमानों का बंधक बनाने के लिए बेचैन हैं, उन्हें निराशा मिलेगी। सपा, बसपा और कांग्रेस के 'सबक' सिंडिकेट ने UP में 60 सालों तक हुकूमत की और ये हुकूमत UP को बिमारू राज्य के रास्ते पर ले गई।"
'सरकार बनाकर गोवा को लूटना कांग्रेस-भाजपा का एजेंडा'
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "गोवा में कांग्रेस और भाजपा का एजेंडा है कि उनकी सरकार बने ताकि वो और लूट सकें। हमारे सामने चिंता है कि एक सरकार बने जो स्वास्थ्य, शिक्षा, भ्रष्टाचार खत्म करने और रोजगार पर काम कर सके। हमारा एजेंडा है कि गोवा को नई दिशा मिले।"