सीएम अरविंद केजरीवाल फिर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए

Update: 2021-09-12 07:14 GMT

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से आम आदमी पार्टी (AAP) का संयोजक चुन लिया गया है. सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया.

इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता को सचिव और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता को पार्टी का कोषाध्यक्ष चुना गया. इन तीनों पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 साल का होगा.

Tags:    

Similar News