दिल दहला देने वाली वारदात: एकतरफा Pyar में सनकी युवक ने कर दिया ये कांड, आप भी रह जाएंगे हैरान

आरोपी फरार है।

Update: 2024-06-08 02:43 GMT
Patna: बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक स्थित ब्रह्मस्थानी गली में 37 वर्षीय सनकी युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों को चाकू से गोद दिया। पड़ोसी शादीशुदा युवक गोविंद ने एकतरफा प्यार और पारिवारिक झगड़े के बाद घटना को अंजाम दिया। घायल बहनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी फरार है।
हमलावर गोविंद ई-रिक्शा चलाता है। उसने बेरहमी से दोनों बहनों के पेट, सीने और सिर पर छह से ज्यादा वार किए। घटना के बाद पुलिस गोविंद की तलाश में छापेमारी कर रही है। एएसपी विधि व्यवस्था- 2 दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में गोविंद के भाई का भी नाम सामने आ रहा है।
मां और तीन भाइयों के साथ रामजीचक के ब्रह्मस्थानी गली में रह रहीं पीड़िता चार बहन हैं। पीड़िता तीसरे और चौथे नंबर की बहनें हैं। पिता की मौत के बाद उनकी मां दूसरे घरों में काम कर परिवार चलाती हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। मंझली की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। वर्तमान में वह मायके में ही रहती हैं। सबसे छोटी बहन की भी शादी 24 नवंबर को होनेवाली है। उसकी सगाई हो चुकी है।
शत्रुघ्न महतो का पुत्र गोविंद शादी तय होने के बावजूद सबसे छोटी बहन को परेशान करता था। गोविंद ने बीते दिनों उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। उसके मंगेतर को भी फोन कर भड़काया था। इस पर दोनों परिवार में विवाद भी हुआ था।
पड़ोसी का दरवाजा खटखटा मांगी मदद घटना के बाद बहनें चिल्लाती हुईं गली में भागी। पड़ोसी का दरवाजा खटखटाकर मदद मांगी। पड़ोसियों ने देखा कि गोविंद खून से सना चाकू लेकर भाग रहा था। उसका भाई रवि और उसकी पत्नी भी घटनास्थल के समीप मौजूद थे। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों बहनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया।
सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे दीघा थानेदार ब्रजकिशोर सिंह ने गोविंद के घर पर छापा मारा। तब तक सभी फरार हो चुके थे।
पीड़िताओं की सबसे बड़ी बहन राजीव नगर स्थित अपने ससुराल में रहती हैं। उसने बताया कि गुरुवार को वट सावित्री पूजा को लेकर गोविंद और उसके भाई ने मेरी दोनोें बहनों पर फब्तियां कसीं। इसको लेकर दोनों बहनों ने गोविंद को काफी भला बुरा कहा था। विवाद बढ़ने के बाद गोविंद ने दोनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। शुक्रवार की सुबह करीब 1130 बजे मां काम पर गई हुई थीं। दोनों बहनें खाना बना रही थीं। तभी अचानक गोविंद बड़ा चाकू लेकर घर में घुसा। उसने ताबड़तोड़ छोटी बहन पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। इसे देखकर बचाव करने पहुुंची बड़ी बहन को भी उसने चाकू से गोद दिया। चाकू के वार से बड़ी बहन की आंत बाहर निकल गईं।
Tags:    

Similar News

-->