सीएम भगवंत मान पर अमित शाह का हमला, कही ये बात

Update: 2023-06-18 11:16 GMT
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये 9 साल एक प्रकार से देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षर से लिखे जाने वाले 9 साल हैं। आज दुनिया में भारत की पहचान दुनिया के ग्रोथ इंजन के रूप में होती है। PM मोदी ने 9 साल में गरीब कल्याण के माध्यम से 60 करोड़ गरीबों को एक नया आशा भरा जीवन देने का काम किया है। 
आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी। यहां(पंजाब) के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं। मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये बात कही है। 
Tags:    

Similar News