केजरीवाल के घोटालों को लेकर अमित शाह ने खोला मोर्चा

कल अमित शाह ओडिशा दौरे पर रहेंगें

Update: 2024-05-20 15:16 GMT
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब नीति केस को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल प्रचार के लिए जब भी जहां भी जाएंगे, लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखेगी।
केजरीवाल कहते थे मैं भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं दूंगा। मगर कांग्रेस, लालू जी, डीएमके, तृणमूल...सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों के साथ वो बैठे हैं
केजरीवाल कहते थे कि मैं कभी मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा... मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा था कि, दिल्ली की कांग्रेस सरकार को गिराकर उनको जेल में डालेंगे। आज सत्ता के लिए उसी कांग्रेस की गोदी में बैठकर दिल्ली में चुनाव लड़ रहे हैं। मैंने राजनीति में केजरीवाल जी जैसा यू-टर्न लेने वाला व्यक्ति नहीं देखा। पहले बोला राजनीति नहीं करेंगे, राजनीति गंदी है। मगर उन्होंने आप पार्टी बना दी। और अन्ना जी को रालेगांव सिद्धि भेज दिया।

शीला दीक्षित के खिलाफ केजरीवाल भ्रष्टाचार का केस रिजस्टर करने वाले थे। वो तो नहीं किया। मगर उनके ऊपर भ्रष्टाचार का केस रजिस्टर हो गया और उन्हें जेल जाना पड़ा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की कल ओडिशा में जनसभाएं।


मैंने केजरीवाल जैसा निर्लज्ज व्यक्ति कभी नहीं देखा। भ्रष्टाचार के कारण लालू जी जेल गए इस्तीफा देकर गए। जय ललिता जेल में गई इस्तीफा देकर गई और भी मंत्री जेल में गए इस्तीफा देकर गए। ये एक नेता ऐसे हैं, जो जेल में तो गए मगर मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा।

केजरीवाल का अनोखा Odd-even...

Odd Day - वो भ्रष्टाचारियों की लंबी लिस्ट लेकर भाषण करते हैं।
Even Day - सभी भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर घमंडिया गठबंधन बनाते हैं।

Odd Day - दिल्ली के मालिक बनते हैं।
Even Day - देश का मालिक बनने का स्वप्न देखते हैं।

Odd Day - सबका इस्तीफा मांगते हैं।
Even Day - अपना इस्तीफा दिए बगैर जेल में चले जाते हैं।


केजरीवाल के घोटाले...

₹2,875 करोड़ का शराब घोटाला,
₹78 हजार करोड़ का जल बोर्ड का घोटाला,
₹5 हजार करोड़ का क्लास रूम निर्माण का घोटाला,
₹1 हजार करोड़ का नकली दवाईयों का घोटाला,
₹4 हजार करोड़ का लैब एक्स-रे घोटाला,
₹1,850 करोड़ का गाड़ियों में पैनिक बटन का घोटाला,
₹1 हजार करोड़ का बस खरीदी में घोटाला,
और ₹125 करोड़ का शीशमहल...
अरे! केजरीवाल जी अभी तो सिर्फ शराब घोटाले की जाँच हुई है 7 घोटालों की जाँच बाकी है।






संविधान बदलने का बहुमत हमारे पास 10 साल से है। हमें 400 सीटें चाहिए, क्योंकि देश में राजनीति में स्थिरता लाना चाहते हैं, क्योंकि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना है। हमने 10 सालों में अनुच्छेद 370 को निरस्त किया, तीन तलाक को खत्म किया, राम मंदिर बना, UCC लेकर आए। बहुमत के दुरुपयोग करने का इतिहास हमारी पार्टी का नहीं है। बहुमत का दुरुपयोग इंदिरा गांधी के समय में कांग्रेस ने किया था।


अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो इससे बड़ी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना नहीं हो सकती। क्या सुप्रीम कोर्ट जीत और हार के आधार पर गुनाह का निर्णय करेगा? मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता; लेकिन जिस तरह से AAP, कुछ मीडिया समूह और ज्यादातर पत्रकार इसको केजरीवाल की जीत मान कर चल रहे हैं। मैं इसे थोड़ा स्पष्ट करना चाहूंगा। यह क्लीन चिट नहीं है। आरोप पत्र अभी भी सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष है, यदि उन्हें अरविंद केजरीवाल इतना भरोसा था, तो सत्र न्यायालय में अपील करते कि मेरे खिलाफ चार्ज ही गलत है।
Tags:    

Similar News

-->