Google. गगल। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच गुरुवार को दूसरे दिन भी बारिश के बावजूद प्रशासन द्वारा लगाए गए शिविर में प्रभावित लोग अपने-अपने अवॉर्ड नोटिस लेने पहुंचे। भूमि अर्जन अधिकारी के आदेशानुसार ग्राम पंचायत गगल के उन प्रभावित भू-स्वामियों को आर एंड आर अवॉर्ड नोटिस प्रदान किए जा रहे हैं, जिनकी भूमि एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से प्रभावित हुई है। प्रथम चरण में केवल परियोजना से प्रभावित भूमि के भू-स्वामियों को आर एंड अवॉर्ड नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद विस्थापित परिवारों से संबंधित आर एंड आर प्रक्रिया भी नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी।