पर्यटकों की सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस

Update: 2026-06-26 11:46 GMT
Keylong. केलांग। जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहुल-स्पीति किरन भड़ाना ने की। बैठक में सडक़ सुरक्षा, दुर्घटना संभावित स्थलों, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की सुरक्षा पर चर्चा हुई। उपायुक्त किरण भड़ाना ने पुलिस विभाग एवं उपनिदेशक शिक्षा को स्कूलों व अन्य संस्थानों में सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान और प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता सबसे अहम है। उपायुक्त ने बीआरओ और लोक निर्माण विभाग को पुलिस द्वारा चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों व ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक और क्रैश बैरियर लगाने पर त्वरित कार्रवाई के
निर्देश दिए।


सभी एसडीएम को नियमित सडक़ सुरक्षा बैठकें करने और आरटीओ को जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इसके अतिरिक्त डीसी ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों को एएमएस के लक्षण, जोखिम और बचाव उपायों के बारे में जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से सोशल मीडिया जागरूकता वीडियो तैयार कर प्रसारित करने के निर्देश दिए। वहीं इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए निकटतम डीईटीसी, वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओंए आपदा प्रतिक्रिया दल तथा पुलिस सहायता केंद्रों की जानकारी वाले साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रांफू-काजा-सुमदो मार्ग पर सडक़ सुरक्षा की समीक्षा करते हुए डीसी ने सीमा सडक़ संगठन को गति सीमाए दूरीए दिशा.निर्देश एवं चेतावनी संबंधी साइन बोर्ड लगाने को कहा।
Tags:    

Similar News