Shimla. शिमला। शहर के न्यू शिमला स्थित जेसीबी स्कूल में शनिवार को नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा व प्रधानाचार्या रेखाबाली की अध्यक्षता में विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान के तहत कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के लिए नारा बोलना प्रतियोगिता, कक्षा तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों ने नारा लेखन, कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। इसके साथ ही साइंस मैजिक और शतरंज चैंपियनशिप भी करवाई गई। कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एचपी क्विज की प्रतियोगिता करवाई। इसमें कक्षा छठी से 8वीं तक के विद्यार्थियों को चार टीमों में विभाजित किया।
इसमें टीम डी के प्रतिभागी भाव्यांश, महेश, परिनिधि, मन्नत, अदिती और भव्या प्रथम स्थान पर रहे। टीम ए के प्रतिभागी रीता, प्रशांत, रंजन, आश्वी, विहान, रुद्र और जिय़ा दूसरे स्थान पर रहे। वहीं टीम बी व टीम सी के प्रतिभागी तीसरे स्थान पर रहे। इसी श्रंखला में कक्षा नवमीं से 12वीं तक के प्रतिभागियों को स्कूल के चार सदनों अकाशिया, बिगोनिया, कमैलिया और डेफोडिल हाउस में विभाजित कर प्रतियोगिता करवाई। इसमें प्रथम स्थान पर कमैलिया हाउस के प्रतिभागी रिया, वैभव, दीक्षित, सुप्रिया, नजील और सिमरत रहें। दूसरे स्थान पर अकाशिया हाउस के प्रिंस कुमार, मयंक ठाकुर, हर्षिता, मुकेश, दक्षिता और प्रिस लाल और तृतीय स्थान पर बिगोनिया हाउस के उर्वशी, आहना, महक, विभांशु, कार्तिक और दीक्षित रहें। अंत में सभी विजेता व प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या रेखा बाली ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।