हमीरपुर के बड़ोह के पीडि़त ने अधिकारियों को करवाया अवगत

Update: 2026-06-18 10:18 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। विद्युत सब-डिवीजन भोटा के तहत आने वाले बड़ोह क्षेत्र के एक परिवार को 24 हजार रुपए से अधिक का बिजली बिल आया है। भारी भरकम बिल देखकर उपभोक्ता के होश उड़ गए तथा समझ नहीं आ रहा कि इतना अधिक बिल कैसे आ गया है। उपभोक्ता का यह भी कहना है कि मासिक बिल का भुगतान किया जाता रहा है। ऐसे में इतना भारी भरकम बिल आना सही नहीं है। उपभोक्ता का यह भी कहना है कि वह निजी काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं, तो ऐसे में 24 हजार का बिजली बिल
कहां से चुकाएंगे।


उन्होंने बताया कि मीटर रीडिंग के अनुरूप कभी शून्य बिल आता था तो कभी रुपयों का भुगतान करना पड़ता था। इस बार की मीटिंग रीडिंग काफी अधिक बताकर 24 हजार से अधिक का बिजली बिल दिया गया है। इस बारे में बिजली बोर्ड के उच्चाधिकारी को भी अवगत करवाया गया है। बोर्ड की माने तो मौके पर जाकर स्थिति का आकलन किया जाएगा। ग्राम पंचायत खरवाड़ के गांव बड़ोह के प्रवीण कुमार को 24631 रुपए का बिजली बिल आया है। प्रवीण कुमार ने बताया कि वह मासिक बिजली बिल का भुगतान करते रहे हैं। ऐसे में भारी भरकम बिल से उन्हें काफी परेशान होना पड़ रहा है। एसडीओ बिजली बोर्ड भोटा राजेश धीमान का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। मौके पर का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Tags:    

Similar News