ऊखली में खाना पकाते समय दर्दनाक हादसा, छह ने भागकर गचाई जान

Update: 2025-07-05 12:11 GMT
Bhota. भोटा। ग्राम पंचायत ऊखली के तहत आने वाले ऊखली बाजार के साथ ही एक प्रवासी की एलपीजी सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार सुबह पेश आया है। एक कमरे में करीब सात प्रवासी रह रहे थे। सुबह के समय खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान छह लोग कमरे से बाहर भाग गए जबकि एक आग की चपेट में आ गया। आग की चपेट में आए व्यक्ति की मौके पर जलकर मौत हो गई। दर्दनाक हादसे का पता चलते ही क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के लोगों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के उपरांज परिजनों को सौंप
दिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रसासी मजदूर यहां काम करने के लिए आए हुए थे। ऊखली में यह एक कमरे में ठहरे हुए थे तथा शुक्रवार सुबह के समय खाना बनाने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच एलपीजी सिलेंडर की पाइप ने आग पकड़ ली। यह देखकर छह प्रवासी मजदूर बाहर की तरफ भाग निकले जबकि एक 25 वर्षीय युवक आग की चपेट में आ गया। आग की चपेट में आने से इनकी जलकर मौत हो गई। यह मुर्रादाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि एक प्रवासी की जलने से मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Tags:    

Similar News