बाइक सवारों को बचाते-बचाते टैंपो-जीप की आमने-सामने टक्कर

Update: 2026-02-24 09:59 GMT
TMC. टीएमसी। मंडी-पठानकोट हाई-वे ठानपुरी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाई-वे पर एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार 2 युवक टांडा मेडिकल कॉलेज की तरफ से मेन हाई-वे की तरफ आ रहे थे। हाई-वे पर एंट्री करते वक्त उन्होंने न दाएं देखा न बाएं देखा और सीधे नेशनल हाई-वे में घुस गए।
इसी दौरान एक टैंपो नगरोटा बगवां की तरफ से आ रहा था और बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में गलत लेन में घुस गया और सामने से आ रही जीप से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि टैंपो और जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक चकनाचूर हो गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को टांडा मेडिकल भिजवाया।
Tags:    

Similar News