तूफान ताउते की वजह से 80 हजार लीटर डीजल से भरा जहाज चट्टान से टकराया , तेल का रिसाव जारी

महाराष्ट्र के पालघर में तूफान ताउते की वजह से एक जहाज समुंद्र में चट्टान से टकरा कर फंस गया है।

Update: 2021-05-29 09:55 GMT

महाराष्ट्र के पालघर में तूफान ताउते की वजह से एक जहाज समुंद्र में चट्टान से टकरा कर फंस गया है। इस जहाज से अब तेल का रिसाव हो रहा है, जिससे जनजीवन पर खतरा बढ़ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस जहाज में करीब 80 हजार लीटर डीजल है, जिसका रिसाव जारी है। जानकारी के मुताबिक जहाज पालघर जिले के वडराई इलाके में समंदर किनारे फंसा हुआ है। ये जहाज अलीबाग से निकला था, लेकिन तूफान ताउते की चपेट में आने के बाद ये जहाज पत्थरों से टकरा गया। अलीबाग से पालघर जिले की दूरी करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर है।

काफी पत्थरीला है यह समुंद्री इलाका
पालघर जिले के वडराई इलाका काफी पत्थरीला है। समुद्री इलाके में कई बड़े-बड़े पत्थर हैं, इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को परेशानी आती है। ताउते तूफान के बाद जहाज समान लेकर जा रहा था। इसी दौरान जहाज चट्टान से टकरा गया।जहाज के कई टुकड़े समंदर में बहते हुए नज़र आए हैं।
जीव-जंतुओं को होगा नुकसान
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिली है कि ये जहाज कई दिनों से फंसा हुआ है। अगर जहाज से तेल का रिसाव होता रहा तो समुंद्री जीवों समेत इलाके के जीव जंतुओं को नुकसान पहुंच सकता है।
ताउते तूफान में डूबा था बार्ज P 305 , 70 लोगों की हुई मौत
गौरतलब है कि तूफान ताउते की वजह से अरब सागर में मुंबई के पास एक शिप बार्ज P 305 डूब गया। इसमें 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। नेवी और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में शिप के कैप्टन पर मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस शिप के कैप्टन, इंजीनियर और अन्य अधिकारियों की तलाश कर रही है। पिछले दिनों आए ताउते तूफान में 193 लोगों की मौत हो गई थी।


Tags:    

Similar News

-->