उत्तर-पूर्व के विकास को नई उड़ान! केंद्र, नागालैंड और असम के बीच ऐतिहासिक MoU साइन

ऐतिहासिक समझौते पर अमित शाह का बयान

Update: 2026-06-11 16:14 GMT
Delhi दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भारत सरकार, Nagaland और Assam के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को उत्तर-पूर्व भारत के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान उन्होंने कहा कि देश आज एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन रहा है, जिसे कई मायनों में इतिहास में याद रखा जाएगा। अमित शाह ने कहा कि इस समझौते से क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही खनिज संसाधनों के दोहन और खनन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल संसाधनों के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर-पूर्व के समग्र विकास और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।


गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा प्रस्तुत “समृद्ध उत्तर-पूर्व, विकसित उत्तर-पूर्व” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उनके अनुसार लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण बाधा को दूर कर दिया गया है, जिससे विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने
कहा
कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर-पूर्व के राज्यों में शांति, विकास और आपसी सहयोग का वातावरण मजबूत हुआ है। अब पूरा उत्तर-पूर्व “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय भी बढ़ा है। अमित शाह ने विश्वास जताया कि यह समझौता आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, निवेश और बुनियादी ढांचे के विस्तार को नई दिशा देगा तथा उत्तर-पूर्व को देश की विकास यात्रा में और अधिक सशक्त भागीदार बनाएगा।
Tags:    

Similar News