Nadaun. नादौन। रेहड़ी-फहड़ी यूनियन नादौन के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के प्रधान विकास चौधरी की अध्यक्षता में अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम निशांत शर्मा से मुलाकात की। यूनियन ने प्रशासन तथा सरकार से मांग की है कि उनमें से कई लोग गत कई वर्षों से बाजार में रेहड़ी-फहड़ी लगाकर अपने परिवार पाल रहे हैं, परंतु अब बस अड्डा के नए भवन परिसर का काम आरंभ होने वाला है इसलिए बस अड्डा के आस पास रेहड़ी-फहड़ी लगाने वालों को भी उनके स्थान से हटाना तय है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान उन्हें एक अस्थायी स्थान उपलब्ध करवाया जाए। इन लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि उनके हाथ से रोजी रोटी छिन गई तो बाजार में रेहड़ी-फहड़ी लगाने वाले करीब 50 लोगों को परिवार पालना कठिन हो जाएगा, तो वह लोग सडक़ पर आ जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी आग्रह किया है कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।